एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का कल यानी 22 जनवरी से आगाज हो रहा है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जायेगा। इसी बीच इंग्लैंड ने पहले टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम में खूंखार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। वहीं बेन डकेट और फिल साल्ट टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। जबकि कप्तान जोस बटलर तीन नंबर पर खेलते दिखेंगे।
कप्तान जोस बटलर की जगह फिल सॉल्ट को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं बेन डकेट और फिल साल्ट पारी का आगाज करेंगे। जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। गस एटकिन्सन और लियाम लिविंगस्टोन के रूप में धाकड़ आॅलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
इंग्लैंड के भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए एक मजबूत प्लेइंग इलेवन चुना है। प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 6 खिलाड़ी टी-20 के स्पेशलिस्ट हैं। वहीं आलराउंडर जैमी ओवरटन बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 देखकर लग रहा है कि डन गार्डन्स में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जैकब बीथल, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड और गस एटकिंसन।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse