एबीएन नॉलेज डेस्क। टेलीकॉम रेगुलेटरी आॅथोरिटी आॅफ इंडिया (ट्राई) का एक नया नियम भारत के टेलीकॉम यूजर्स के लिए राहत की खबर लेकर आया है। दरअसल, जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया या बीएसएनएल के टेलीकॉम यूजर्स अब कम से कम मात्र 20 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज के साथ भी अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख पायेंगे। आइये हम आपको ट्राई का यह नया नियम समझाते हैं।
दरअसल, ट्राई ने जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल समेत भारत के सभी टेलीकॉम आपरेटर्स को आटोमैटिक नंबर रिटेंशन स्कीम फॉलो करने को कहा है। ट्राई के नियमों के अनुसार अगर आप 90 दिनों तक अपनी सिम से वॉयस, डेटा, एसएमएस या किसी अन्य सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते हैं और आपके पास कोई भी एक्टिव रिचार्ज प्लान नहीं है, तो आपकी सिम बंद कर दी जायेगी।
ऐसे में आपका टेलीकॉम आपरेटर आपकी नंबर आपके नाम से हटाकर किसी अन्य कस्टमर के नाम पर जारी कर सकता है। अब ट्राई के नये नियम के अनुसार आप अपने प्रीपेड नंबर को कम से कम 20 रुपये का रिचार्ज कराकर अगले 30 अतिरिक्त दिनों के लिए एक्टिव रख सकते हैं। अब 90 दिनों के बाद आपके अकाउंट से हर महीने अपने-आप 20 रुपये कट जायेंगे और आपकी सिम की वैधता अगले 30 दिनों के लिए बढ़ जायेगी।
यह साइकिल तब तक रिपीट होता जायेगा, जब तक आपके पास पर्याप्त प्रीपेड बैलेंस न हो। अगर आपके पास पर्याप्त बैलेंस न हो, तो आपको टॉप-अप करने के लिए 15 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलेगा। अगर आप उसके बाद भी रिचार्ज करने में फेल हो जाते हैं तो आपकी टेलीकॉम कंपनी आपकी सिम बंद कर देगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse