एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड जिम्नास्टिक टीम, जिसने जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप 2024-25 में दो रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने आज संदीप कुमार, निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, राज किशोर खाखा, उप निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, दिनेश कुमार यादव, डीडीसी रांची, और शिवेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी रांची से मुलाकात की।
इस मुलाकात में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सदस्य के साथ टीम के सभी खिलाड़ी उपस्थित थे। खिलाड़ियों को अधिकारियों द्वारा उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी गयी और भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर संघ के प्रशासनिक सचिव दीपक कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने टीम की मेहनत और उनके द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों को उजागर करते हुए कहा- झारखंड के खिलाड़ियों ने अपने समर्पण और मेहनत से जो उपलब्धि हासिल की है, वह राज्य के लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार और खेल विभाग हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।
निदेशक संदीप कुमार और उपनिदेशक राज किशोर खाखा ने झारखंड जिम्नास्टिक टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।
इस मुलाकात ने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने राज्य सरकार और खेल विभाग के समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस सफलता के पीछे कोच तूलिका श्रीवास्तव और दीपक कुमार साहु के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का विशेष योगदान रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse