एबीएन कैरियर डेस्क। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के 381 पदों के लिए आवेदन शुरू किये हैं। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2025 है। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी।
दरअसल, भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष और महिला इंजीनियरिंग स्नातकों से शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दे कि, आवेदन विंडि केवल 5 फरवरी तक खुली है उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया खत्म हो जायेगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 381 रिक्तियों को भरना है। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं।
भारतीय सेना के इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच आयु होना चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए या फिर उसका लास्ट ईयर हो।
जो उम्मीदवार चयन किए जाएंगे उनकी सैलरी 56,100 रुपये से 2,50,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर ही होगा। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में नियुक्त किया जायेगा। अंतिम चयन से पहले उनका मेडिकल टेस्ट भी किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse