टीम एबीएन, रांची। 76वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर कार्यक्रम किया जायेगा। इस कार्यक्रम में झारखंड भी अपनी झांकी निकालेगा। वहीं, इसके अलावा इस बार पूर्वी सिंहभूम के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की छात्राएं बैंड प्रस्तुति देंगी। पहली बार ऐसा होगा जब झारखंड की छात्राएं इस कार्यक्रम में बैंड की प्रस्तुति देंगी। छात्राएं आज दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
कर्तव्य पथ पर रोस्ट्रम में प्रदर्शन करने के लिए देश के तीन स्कूलों को चुना गया है, जिसमें झारखंड का यह स्कूल भी है। झारखंड के इस बैंड दल में पार्वती महतो, आशा लता महतो, पिंकी, कल्याणी महतो, ममता महतो, बसंती महतो, वर्षा रानी मांझी, वसंती महतो, साधना महतो, सुभद्रा कर्मकार, रुपाली टुडू, प्रमिला महतो, रुमा महतो, कल्पना टुडू, पूजा रानी महतो, पूजा महतो, रिया महतो, छाया महतो, सविता महतो, उषारानी सोरेन, पल्लवी महतो, इबिल हांसदा, सुकर्माणि सोरेन, बरनाली मांझी शामिल हैं। यह सभी कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक की छात्राएं हैं।
इनके साथ शिक्षिका सारो हांसदा, बैंड मास्टर प्रेम राणा, समन्वयक चंद्रदेव सिंह, पंजाब रेजीमेंट सेंटर के हवलदार जनरल सिंह और अमरवीर सिंह भी दल में शामिल होंगे। शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने निर्देश दिया है कि इन छात्राओं को हर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये, जिससे न केवल वे रोस्ट्रम में बेहतर प्रदर्शन करें, बल्कि 24 और 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता भी जीत कर हमें गौरवान्वित करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse