झारखंड : जल्द बनेगा ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक

 

आप भी ले पायेंगे कांच के पुल पर चलने का मजा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार राज्य को विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। अब राज्य सरकार बिहार के राजगीर के तर्ज पर प्रदेश में जल्द ही ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक का निर्माण करने की योजना बना रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के रांची जिले के दशम फॉल, हुंडरू फॉल और नेतरहाट के मंगोलिया प्वाइंट पर ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ये सभी प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। वहीं पर्यटन विभाग ने ग्लास ब्रिज के निर्माण के लिए जरूरी जमीन को चिन्हित कर लिया है। साथ ही राजगीर में ग्लास ब्रिज बनाने वाली परामर्शी कंपनी से संपर्क किया है।

बता दें कि वर्तमान में देश में केवल दो स्थानों पर ही ग्लास ब्रिज हैं। एक सिक्किम के पेलिंग और दूसरा बिहार के राजगीर में है। गौरतलब है कि दुनिया का पहला ग्लास ब्रिज चीन के हेबई प्रांत में बनाया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse