पुरोहित का अपने जीवन को निः स्वार्थ बनाना व आदर्श जीवन का प्रदर्शन ज़रूरी : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद

 

टीम एबीएन, चान्हो/ मांडर,/ रांची। आज रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के चान्हो पल्ली में सोसाइटी ऑफ डॉन बॉस्को दीमापुर प्रोविंस के उपयाजक एलियाजर कुजूर को पुरोहिताभिषेक प्रदान किया।

चान्हो पल्ली में आज पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन रहा। इस समारोह की शुरुआत राँची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने मिस्सा बलिदान अर्पित कर किया। पुरोहिताभिषेक समारोह के पहले चान्हो पल्ली में महाधर्माध्यक्ष का ज़ोर दार मांदर की ताल में झूमते हुए किया गया।  पुरोहित अभिषेक की धर्मविधि की अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की। 

उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि प्रत्येक पुरोहित को निः स्वार्थ जीवन जीना एवं अच्छा आचरण करना महत्वपूर्ण है। उनके अच्छे मार्गदर्शन एवं आचरण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इसके साथ ही पुरोहित अपने जीवन को सदा दूसरों को समर्पित करने में तत्पर रहे। उन्होंने उपयाजक एलियाजर कुजूर के अभिषेक के अवसर पर उसे संबोधित करते हुए पुरोहित, शिक्षक तथा चरवाहा के रूप में उसके कार्य का अर्थ समझाया तथा अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्ण निर्वाहन करने का संदेश भी दिया। 

एलियाजर कुजूर के पुरोहित अभिषेक के अवसर पर उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित रहा। विभिन्न प्रस्तुति ने कार्यक्रम को रंगा रंग तथा रोमांचकारी बनाया। पशु पालन, कृषि एवं सहकारी मंत्री, झारखंड सरकार श्रीo शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने संबोधन में नव पुरोहित फाo एलियाजर कुजूर को शुभकामनाएं दीं और सभी को समाज सेवा में अपना योगदान देने का भी आह्वान भी किया। इस समारोह का सीधा प्रसारण रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के यूट्यूब चैनल पर किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने भी दूसरों के लिए जीवन समर्पित करने से प्राप्त ख़ुशी एवं संतुष्टि का ब्योरा देते हुए, सभी को छोटी छोटी सेवा कार्य करने का आह्वान भी किया। श्रीo बंधु तिर्की ने भी नव पुरोहित फाo इलियाजर कुजूर को शुभकामनाएं एवं बधाईयां देते हुए सभी को समाज की बेहतरी के लिए आगे आने और शिक्षा को बढ़ावा देने का सन्देश दिया।

फाo एलियाजर कुजूर के पुरोहित अभिषेक समारोह के अवसर पर  रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, कृषि, पशु पालन एवं सहकारी मंत्री श्रीo शिल्पी नेहा तिर्की, मांडर के पूर्व विधायक श्रीo बंधु तिर्की जी, चान्हो के पल्ली पुरोहित फाo अलबर्ट लकड़ा, फाo दीपक बाड़ा, फाo युस्तास ख़लखो, फाo अनुज सोरेंग, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाo असीम मिंज, अन्य पुरोहितगण, विभिन्न धर्म समाज की धर्मबहनें एवं हज़ारों की संख्या में कैथोलिक ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse