एसआर डीएवी पुंदाग, रांची में सीबीएसई पटना ने करायी दो-दिवसीय शिक्षण संवर्धन क्षमता कार्यशाला

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में  सीबीएसई सी.ओ.ई पटना के तत्वावधान में 18 - 19 जनवरी को दो दिवसीय अनुभवजन्य अधिगम विषय पर शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।    

सी.बी.एस.ई के संसाधक डॉ. कमलेश कुमार तथा संसाधिका  डॉ.पल्लवी सिंह ने क्रिया - कलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिनमें  42 शिक्षक - शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया। 

पांच-पांच घंटे के कार्यक्रम में अनुभवजन्य अधिगम विषय के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, परियोजना  सहित विविध गतिविधियों पर आधारित क्रिया - कलाप आयोजित किए गए ,जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका। निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा , जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जायेगा।

प्राचार्य  संजीत कुमार मिश्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीबीएसई पटना के  सीओई के आभारी हैं कि उनकी ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया। अनुभवजन्य  अधिगम विषय विद्यार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण तथा आवश्यक है। इससे उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा तथा इससे प्राप्त ज्ञान स्थाई होगा।ऐसे सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं।

उक्त कार्यशाला में 10 समूहों में शिक्षकों को बांटकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से  प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य एस. के.मिश्र ने दोनों विज्ञ संसाधकों को अंगवस्त्र  तथा पौधा भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने दोनों सम्मानित संसाधकों तथा सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं का धन्यवादज्ञापन भी किया ।शांति पाठ के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse