एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे रविवार को लगातार आज 136 वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का उदघाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी एवं अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर किया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 51 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करायी। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच किया गया एवं अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही करायी जाती है।
जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा की मानव शरीर बहुत ही सौभाग्य से प्राप्त होता है, और इस शरीर को बीमारियों से बचाएं खत्म ना होने दें, इसके लिए आपको समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की चेकअप कराते रहना चाहिए जिससे कि होने वाली बीमारियों का पता चल सके और समय रहते बीमारियों को दूर किया जा सके और कहा कि अपने स्वास्थ चेकअप कराने में बिल्कुल ही संकोच न करें।
डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बहुत से लोगों को अपने स्वास्थ संबंधित बीमारियों की जानकारी नहीं रहती है, जो कि चेकअप कराने के बाद ही जानकारी प्राप्त होती है इस शिविर में चेकअप कराने के बाद बहुत से मरीज़ों का बी पी,शुगर, थायराइड,यूरिक एसिड, विटामिन डी आदि काफी बढ़ी हुई निकली और कुछ लोगों की काफी कम भी थी जो आगे जाकर काफी नुकसान दे सकते हैं।
उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल,सहसचिव संजय चौधरी व अनामिका भारती ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना और अपनेजनों का स्वास्थ चेकअप करा कर बीमारी की जानकारी प्राप्त कर इलाज करवा रहे हैं,यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगायी जाती हैं। पैथोलॉजी के राजीव यादव भी यहां समय दे रहे हैं।
आज शिविर में-जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, अवधेश मित्तल, संजय चौधरी, अनामिका भारती, अंजलि सर्राफ, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, राजीव यादव, अतुल सर्राफ, शकुंतला देवी, प्रदीप साहू, बिंदेश्वरी देवी, डोमन चंद्र कर्मकार, वीरेंद्र साहू, रमेश कुमार, अनीता देवी, तपेश्वर अग्रवाल, राजेश कुमार, अनिल वर्मा, राजीव कुमार सिंह, विजय चंद्रशेखर, वीरेंद्र कुमार, संगीता देवी, लाल मुनी देवी, शिव कुमार, रामदेव भारती, रामचंद्र गिरी, महेश कास्यंकार, सच्चिदानंद अग्रवाल, सुमन देवी, ओम कास्यंकार, रीता देवी, किशोर अग्रवाल, प्रभु दयाल अग्रवाल, रामजी प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद साहू, केशव महतो, अनूप महतो, कृष्णा प्रसाद, गुंजन देवी, उदय कास्यंकार, अफरोज आलम, प्रभु साहू, पीयूष कुमार, तारा राय भंडारी आदि शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse