एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आदिवासी कर्मचारी समिति लोहरदगा के अध्यक्ष किशोर उरांव के सेवानिवृत शिक्षक एवं पूर्व पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष तुरिया उरांव का कल रात्रि 10:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही आज लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत हरमू गांव पहुंचकर तुरिया उरांव के पार्थिव शरीर को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये।
इस दौरान वे शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिवंगत तुरिया उरांव के द्वारा समाज में किए गए कार्यों को लोग हमेशा याद रखेंगे। मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू , फूलदेव उरांव, मनोज सोन तिर्की भी शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse