झारखंड : गवर्नर ने चयनित युवाओं का बढ़ाया हौसला

 

राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए झारखंड से चयनित युवाओं से किया संवाद, ऐसे बढ़ाया हौसला

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन में 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के लिए झारखंड से चयनित प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव न केवल युवाओं के कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि भारत की विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी उजागर करता है। 

राज्यपाल 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 10 से 12 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आप सभी अपनी कला, ज्ञान और कौशल को प्रस्तुत कर अपने झारखंड राज्य और देश का नाम रोशन करें। अपनी प्रतिभा से विशिष्ट पहचान स्थापित करें एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। 

उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए युवाओं से स्टार्टअप से संबंधित विचार साझा किये। राज्यपाल ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे रचनात्मक सोच और समाधान आधारित दृष्टिकोण अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभायें। झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशक संदीप कुमार, नेहरू युवा केंद्र संगठन की राज्य निदेशक ललिता कुमारी एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse