दूसरों को सुख देने से बड़ा कोई पुण्य नहीं और दूसरों को कष्ट देने बड़ा कोई पाप नहीं : स्वामी सदानंद महाराज

 

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर में भगवान राधा- कृष्ण का हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन 

चार दिवसीय श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का हुआ समापन 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर मे श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा कृष्ण का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा के अंतिम दिन कथा के यजमान सुनीता अग्रवाल राजू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सपरिवार एवं संस्था के सदस्यों ने बड़े ही प्रेम से श्रीमद् भागवत का पूजन तथा स्वामी श्री सदानंद महाराज को माल्यार्पण चंदन- वंदन कर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं भक्तों के साथ श्रीमद् भागवत की आरती की कथा की अमृत वर्षा स्वामी सदानंद जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों ने श्रवण किया।

आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिन व्यास पीठ पर आसीन संत श्री सदानंद महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मन वाणी समस्त इंद्रियों के द्वारा जो जो भी करें वह सब परम पुरुष भगवान को समर्पित करते हुए करें। यही भागवत धर्म है। साधना भक्ति के द्वारा प्रेम भक्ति प्राप्त होती है और वह भगवान के पारायण होकर माया को अनायास ही पार हो जाता है। विषयी पुरुष को वन में भी कामादि शत्रु सताते हैं जितेन्द्रिय का घर में ही पांच इंद्रियों का निग्रह करना तप है। जिसके हृदय में वैराग्य जागृति हो उसके लिए घर ही तपोवन है। 

समस्त उपनिषदों का सार है ब्रह्म और आत्मा का एकत्वरूप अद्वितीय सदवस्तु। वही श्रीमद्भागवत का प्रतिपाद्य विषय है। इसके निर्माण का प्रायोजन है एक मात्र कैवल्य मोक्ष है। जो लोग विषय चिंतन में लगे रहते हैं उनकी इंद्रिय विषयों में फंस जाती है।मन को भी उन्हीं की ओर खींच लेती है जैसे जलाशय के तिर पर उगे कुशादी जल खींचते उसी प्रकार इंद्रियां शक्ति मन बुद्धि विचार शक्ति को हर लेता है। जो लोग भगवान की लीलाओं को श्रद्धा के साथ नित्य श्रवण करते हैं उनके हृदय में थोड़े ही समय में भगवान प्रकट हो जाते हैं। 

कथा के दौरान कलाकारों द्वारा के प्रसंग पर जीवित अद्भुत झांकियां प्रस्तुत की। संत महात्माओं की अमृत कथा, बीतक कथा तथा सुमधुर सुंदर भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। तथा सभी भक्त भक्ति में भाव- विभोर होकर खूब झूमे। तथा महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का समापन हुआ। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के द्वारा स्वामी सदानंद जी महाराज, देश-विदेश से आए सभी संत महात्माओं एवं सभी भजन- गायकों, संगीतकारों का सम्मान किया गया। 

सभी श्रोता प्रेम से भागवत भगवान को प्रणाम कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया अंत में उन्होंने कहा कि इस प्रकार सुखदेव जी के मुखारविंद से राजा परीक्षित ने श्रीमद्भागवत कथा सुनी उन्हें मोक्ष प्राप्त हुआ । तत्पश्चात कथा के यजमान तथा उनके परिवार एव संस्था के सदस्यों ने व्यास पूजा कर पुर्णाहूति की। परम पूज्य गुरुवर ने बताया कि श्री कृष्ण प्रणामी लगातार 37 वर्षों से सेवा प्रकल्प का कार्य करती आ रही है जिसके अंतर्गत पोलियो ग्रस्त रोगियों का उपचार अनाथ लड़कियों का विवाह, लालन - पालन तथा शिक्षा की सेवा, गौ सेवा की जाती है। 

गुरु जी श्री सदानंद जी महाराज शाम को हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान किये। संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल एवं सचिव मनोज चौधरी ने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर के उद्घाटन में पधारे सभी संत- महात्माओं, राज्य के  गण्यमान्य लोगों, संस्था के सदस्यों, श्रद्धालुओं, एवं चार दिवसीय श्रीमद्भागवत के आयोजन में पूर्ण रुप से सहयोग करने के प्रति आभार व्यक्त किया। तथा उन्होंने उन सबों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने झारखंड राज्य  का सबसे बड़े राधा- कृष्ण के मंदिर का निर्माण करने मे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण सहयोग किया।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया बंधुओं के प्रति भी सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप साध्वी मीणा महाराज, साध्वी पूर्णा महाराज, ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, नवल अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, विजय अग्रवाल, ओम सरावगी, निर्मल छावनिका, विष्णु सोनी, मनीष जालान, विशाल जालान, नंदू चौधरी, पूरणमल सराफ, सुरेश चौधरी, सुरेश भगत, शिव भगवान अग्रवाल, सुनील पोद्दार, चिरंजी लाल खंडेलवाल, विनय कुमार, पवन तिवारी, रवि कुमार, श्रवण कुमार, प्रेमचंद श्रीवास्तव, अशोक लाठ, अनिल अग्रवाल, मनीष सोनी, अजय खेतान, मोहनलाल खंडेलवाल, वेंकट गाड़ोदिया, नितिन मोदी, संजय सर्राफ, जयप्रकाश मित्तल,गोविंद अग्रवाल, शिव पोद्दार, सुरेश अग्रवाल,विधा देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, विमला जालान, पुनम अग्रवाल, ललिता पोद्दार, चंदा देवी अग्रवाल, सुमन चौधरी, सीमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse