टीम एबीएन, रांची। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगने जा रहा है। इसे लेकर देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु और पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है। यूपी की योगी सरकार महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए कोई कमी नहीं रखना चाहती है। इसके लिए योगी सरकार लगातार काम भी कर रही है। खुद सीएम योगी लगातार महाकुंभ की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
भारतीय रेलवे ने महाकुंभ को देखते ही यात्रियों की यात्रा को और भी आसान बनाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर चुकी है। महाकुंभ को लेकर 13000 ट्रेनें चलायी जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची से भी महाकुंभ को लेकर कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। रांची से भी भारी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में जाने वाले हैं और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पांच स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गयी है।
बता दें कि इस साल महाकुंभ में 40-45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जतायी जा रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं। जिसके जरिये महाकुंभ पर 24 घंटे निगरानी रखी जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse