टीम एबीएन, रांची। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पौष शुक्ल द्वादशी (11 जनवरी 2025) को मनायी जायेगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने संपूर्ण हिंदू समाज से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ भक्ति एवं श्रद्धा के साथ मनाने का आह्वान किया है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इस दिन अपने-अपने प्रखंडों के प्रमुख मंदिरों की साज सज्जा, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, श्री रामलला की आरती, भजन कीर्तन, भोग वितरण तथा साथ ही कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर साधु संत एवं अन्य वक्ताओं द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण की गाथा एवं श्रीराम और सामाजिक समरसता का विषय रखा जायेगा। रांची महानगर में भी इस दृष्टि से रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी एवं अन्य कार्यकर्ता शहर के मठ मंदिरों के पूज्य महंत एवं अर्चक पुरोहितों से संपर्क कर रहे हैं। उक्त जानकारी विहिप के प्रकाश रंजन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse