आरपीएफ के आपरेशन आहट की कार्रवाई में चार नाबालिग समेत आठ गिरफ्तार

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। रेलवे सुरक्षा बल ने आॅपरेशन आहट के तहत चार नाबालिग समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गढ़वारोड के क्षेत्राधिकार में स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर 31 दिसंबर  को निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में उ.नि.बीर प्रताप सिंह , प्र.आ.जयराम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, प्र.आ.राजेश पासवान, आ. विश्व विजय सिंह, प्र.आ. बिमलेश कुमार, आ. तरुण कुमार, आ. अभिषेक कुमार सिंह सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गढवारोड मौजुदा डाल्टनगंज तथा स.उ.नि. रमण जी पासवान व प्र.आ. रवि कमल डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। 

गश्त के क्रम में स्टेशन के आटो पार्किंग एरिया में देखा कि 04 नाबालिक बच्चों और 04 बालिक का समुह मौजूद है तथा उस समुह के साथ एक व्यक्ति भी मौजूद है।  संदेह होने पर पास जाकर पुछ-ताछ करने पर सभी नाबालिक व बालिक ने बताया कि हम लोग को अजित कुमार यादव उम्र 33 वर्ष पिता-सीद्धेश्वर यादव निवासी ग्राम देवरिया, पोस्ट-नारेन्द्रखॉप, थाना-कुटुम्बा, जिला औरंगाबाद, बिहार मौजुदा रमेश तिवारी के घर पर किरायेदार बाल-भारती स्कुल रेडमा के पीछे पांकी रोड, पोस्ट डाल्टगंज, थाना सदर डालटनगंज, जिला-पलामु, झारखण्ड डाल्टनगंज मे ट्युबेल बोर बेरिंग के लिए काम कराता है। 

अजित कुमार यादव ने हम सभी को अलग-अलग 5000-5000 रुपया दिया है। हम लोग का टिकट भी अजित कुमार यादव ने डालटनगंज से रॉची तक का कटाया है और टिकट का पैसा भी उसी ने दिया है। हम लोग को रेडमा से डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन स्कारर्पियो से अजित कुमार यादव ही लाया है। अजित कुमार यादव से उक्त 04 नाबालिक व 04 बालिग को काम कराने बाबत कागजात व अधिकार पत्र व नाबालिगों के अभिभावक की सहमति प्रमाणपत्र की मांग की गयी तो मौके पर वह कुछ भी नहीं दिखा सका। स्कार्पियो (जेएच 01 एइ 9040) के संबंध में पूछने पर पार्किंग रसीद दिखाते हुए बताया कि यह स्कारर्पियो मेरा है। 

उक्त नाबालिक व बालिक के सम्बन्ध में पुछ-ताछ एंव छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया उपरोक्त मामला बाल मजदूरी व मानव तस्करी से संबंधित है। उक्त सभी को डालटनगंज कैंप पर सुरक्षित रखा गया तथा रात्रि का भोजन पानी व ठण्ड से बचने के लिए कम्बल दिया गया। सभी को लेकर आहट थाना डालटनगंज को सुपुर्द किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse