नये साल में बदल जायेंगे ये 10 नियम

 

  • 2025 से होने जा रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव, समझ लें आपकी जेब पर कैसे होगा असर
  • नये साल के शुरू होते ही कई आर्थिक क्षेत्र में कई बदलाव होंगे। इसमें से कुछ की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जबकि कुछ का होना बाकी है

एबीएन सेंट्रल डेस्क। साल 2024 के महज कुछ चंद घंटे बचे हैं और भारत सहित पूरी दुनिया साल 2025 के स्वागत की तैयारी में जुट गयी है। लेकिन नये साल के साथ ही कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, जिंदगी और जरूरत पर दिखाई देगा। इनमें से कुछ बदलाव की वजह से हमें आसानी भी होगी और कुछ बदलाव के बाद हमारी जेब भी ढीली हो सकती है। यहां 10 बड़े बदलावों के बारे में आसान भाषा में जानते हैं।

कई कंपनियों अपनी कार का दाम बढ़ायेगी
भारत की कई बड़ी कंपनियों ने 1 जनवरी 2025 से कार कंपनियों ने दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मारुति से लेकर महिंद्रा तक अपनी कारों के दाम में लगभग 4 प्रतिशत कर की वृद्धि करेगी। मारुति सुजुकी, ह्युंडई इंडिया,  टाटा मोटर्स, महिंद्रा और किया ने पहले ही अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सडीज ने भी कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है।

ईपीएफओ के नियमों में होंगे बदलाव

नये साल के शुरू होते ही ईपीएफओ के कई नियमों में बदलाव होंगे। ये नियम न सिर्फ ईपीएफ से पैसे निकालने के तरीकों को आसान बनायेंगे, बल्कि लोगों के भविष्य को सुरक्षित रखने में भी मदद करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईपीएफओ जल्द हगी एटीएम कार्ड जारी करेगी, जिसके माध्यम से एटीएम कार्ड के माध्यम से ईपीएफओ अपना पैसा निकाल सकते हैं। यह सेवा वित्त वर्ष 2025-56 में लागू हो सकती है। इसके अलावा अगले साल पीएफ खाताधारकों की कंट्रीब्यूशन लिमिट में बदलाव हो सकता है। अभी कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ अकाउंट में कंट्रीब्यूट करता है, जिसे बढ़ाया जा सकता है।

साथ ही ईपीएफओ द्वारा तय 15,000 रुपये की बेसिक सैलरी के हिसाब से पैसा जमा करने के बजाय, सरकार अब नई योजना के तहत पूरी सैलरी के आधार पर ईपीएफ में योगदान करने का विकल्प देने पर विचार कर रही है। एक जनवरी से कर्मचारी अपनी पेंशन की रकम किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी भी अतिरिक्त सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। इस नये नियम से पेंशन की रकम निकालना काफी सुलभ होगा।

1 जनवरी से बदल जायेगी सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने नवंबर में एक सर्कुलर जारी कर बताया कि सेंसेक्स, बैंक एक्स और सेंसेक्स 50 के एक्सपायरी दिन में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। सेंसेक्स के साप्ताहिक कॉन्ट्रैक्ट्स अब हर सप्ताह के मंगलवार को एक्सपायर होंगे। पहले यह एक्सपायरी शुक्रवार को होती थी।

जबकि सेंसेक्स, बैंक एक्स और सेंसेक्स 50 के मासिक कॉन्ट्रैक्ट्स अब हर महीने के आखिरी मंगलवार को एक्सपायर होंगे। पहले सेंसेक्स का मासिक कॉन्ट्रैक्ट हर महीने के आखिरी शुक्रवार को एक्सपायर होता था, जबकि बैंक एक्स का कॉन्ट्रैक्ट आखिरी सोमवार को और सेंसेक्स 50 का कॉन्ट्रैक्ट आखिरी गुरुवार को एक्सपायर होता था।
साथ ही बीएसई ने यह भी बताया था कि तिमाही और अर्धवार्षिक कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी डेट भी बदली गयी है। अब ये आखिरी मंगलवार को एक्सपायर होंगे, जबकि पहले ये आखिरी शुक्रवार को एक्सपायर होते थे।

यूपीआई 123पे की पेमेंट लिमिट बढ़ी

आरबीआई ने ऑनलाइन पेमेंट करने वाले यूजर्स को नयी सौगात दी है। 1 जनवरी से अगर आप यूपीआई पेमेंट के लिए यूपीआई 123पे फीचर का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आप 10 हजार रुपये तक की रकम का ऑनलाइन पेमेंट कर पायेंगे। इससे पहले तक यह लिमिट 5,000 रुपये तक हुआ करती थी।

रसोई गैस के दाम में बदलाव

सरकार आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई। अगर बात कमर्शियल सिलेंडर की करें तो बीते कुछ महीनों में इसके दाम में काफी बदलाव देखने को मिले थे।
लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि 1 जनवरी 2025 से घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।

एटीएफ की कीमत में दिख सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में संशोधन करती हैं। 1 जनवरी 2025 को भी इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इससे नए साल में हवाई किराया बढ़ सकती है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों (ओएमसीएस) ने दिसंबर में एटीएफ के दामों में इजाफा किया था। दिसंबर से एटीएफ के दाम 1318.12 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ाये गये थे।

किसानों को बिना गारंटी 2 लाख तक का लोन

आरबीआई ने किसानों को राहत देते हुए बिना गारंटी वाले कृषि ऋण की सीमा 1.6 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दी थी। यह बदलाव 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को बढ़ती लागत के बीच सस्ता और सुलभ कर्ज उपलब्ध कराना है। सभी बैंकों को इन नई गाइडलाइंस को जल्द लागू करने और किसानों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिये गये हैं। हालांकि, आरबीआई ने इसको लेकर ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

जीएसटी नियमों में होगा बदलाव

1 जनवरी से जीएसटी पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले सभी टैक्सपेयर्स के लिए मल्टी-फैक्टर आथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया जायेगा। इससे जीएसटी की डिजिटल सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और जीएसटी फाइलिंग में आसानी होगी। यह प्रक्रिया उन सभी टैक्सपेयर्स पर लागू होगी जो जीएसटी करते हैं।

थाईलैंड जाने के लिए ई-वीजा

भारतीयों के लिए नए साल से थाईलैंड जाना आसान हो जायेगा। 1 जनवरी 2025 से थाइलैंड जाने के लिए ई-वीजा सिस्टम लागू हो रहा है। ई-वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। हालांकि, भारतीय नागरिकों के लिए 60 दिनों तक की वीजा छूट का फायदा पहले की तरह मिलते रहेगा। इस वीजा प्रणाली का सबसे अधिक प्रयोग पर्यटक और व्यापारी करते हैं।

पुराने मॉडल्स पर व्हाट्सएप्प काम करना बंद कर देगा

1 जनवरी से कई पुराने एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सएप्प काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सएप्प की पेरेंट कंपनी मेटा ने हाल ही में यह फैसला लिया था। सैमसंग, एचटीसी, एलजी, सोनी और मोटोरोला जैसी कंपनियों के कुछ स्मार्टफोन मॉडल्स पर यह नियम लागू होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse