टीम एबीएन, रांची। सिल्ली के जेएलकेएम कार्यकर्ता वनभोज कार्यक्रम में आने वाले नव वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार किया गया। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर 2024 को जेएलकेएम सिल्ली विधानसभा के कार्यकर्ता सतीघाट त्रिसंगम महा तीर्थस्थल में वनभोज कार्यक्रम किया गया। मौके पर बीते वर्ष किये गये कार्यों की समीक्षा की तथा आने वर्ष की कार्य योजना तैयार की गयी।
मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के निर्देशानुसार हरेक प्रखंड में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर जनता के समस्या का समाधान किया जायेगा। साथ सिल्ली विधान सभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नियम के विरुद्ध काम होने नहीं दिया जायेगा। संगठन को मजबूत करने और जनता के हर दु:ख सुख को अपना सुख दु:ख समझते हुए साथ देने का प्राण लिया गया।
मौके पर रांची जिला, सिल्ली प्रखंड, राहे प्रखंड, सोनाहातु प्रखंड के अधिकारी उपस्थित हुए। पदाधिकारी पार्वती देवी, राजकिशोर महतो, बिमल महतो, मोहरी देवी, अनीता देवी, रणजीत महतो, गंगा महली उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse