12 से रांची में फ्री देख सकेंगे इंटरनेशनल हॉकी मैच

 

12 जनवरी से रांची में हॉकी का रोमांच, एचआइएल में महिला खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी अपना जलवा दिखायेंगी, जिसमें सुरमा हॉकी क्लब की ओर से सलीम टाटी और निक्की प्रधान रहेंगी, जबकि दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग, बंगाल टाइगर से ब्यूटी डुगडुग और बिनीमा धान खेलेंगी। ऐसे तो हॉकी भारत की राष्ट्रीय खेल है, लेकिन बात अगर झारखंड की करें तो, यह कार्य न सिर्फ अपने बहुमूल्य प्राकृतिक खनिज, जल -जंगल और जमीन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि हॉकी का नर्सरी भी कहा जाता है। 

भारत को सर्वाधिक अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी झारखंड से ही मिला है। भारतीय हॉकी टीम को झारखंड से ओलंपियन माइक किंडो, सिल्वानुस डुंगडुंग, सुमराई टेटे, विमल लकड़ा, वीरेंद्र लकड़ा, अंसुता लकड़ा, अल्मा गुरिया , पुष्पा टोपनो ,अश्रिता लकड़ा जैसे खिलाड़ी मिले है। वहीं वर्तमान में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान और ब्यूटी डुंगडुंग जैसी खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रौशन कर रही है। 

ऐसे में फिर एक बार हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली झारखंड की धरती पर हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा होने जा रहा है। हॉकी इंडिया लीग 7 सालों बाद शुरू हो चुका है उड़ीसा में आगाज के साथ झारखंड की राजधानी रांची में भी 12 जनवरी से महिला एचआईएल का मैच होने जा रहा है, जो पहली बार होने वाला है। 

टिकट है नि:शुल्क 

जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी से महिला टीम रांची पहुंचकर मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर देंगी। हॉकी की दीवानगी को देखते हुए और हॉकी के सारे मैच के टिकट हॉकी खिलाड़ियों के लिए निशुल्क रखा गया है। दर्शकों को टिकट आनलाइन माध्यम से लेना होगा जो पूरी तरीके से नि:शुल्क होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse