टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय शिवगंज हरमू रोड में पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 जनवरी 2025 को अरगोड़ा पुंदाग में राज्य का सबसे बड़ा राधा- कृष्ण मंदिर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर का शुभ उद्घाटन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा संपर्क हेतु पोस्टर बैनर का विमोचन किया गया।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि श्री कृष्ण प्रणामी शिव धाम मंदिर का शुभ उद्घाटन 5 जनवरी को प्रात: 10 बजे ट्रस्ट के संस्थापक संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा तथा प्रणामी समाज के संत महात्माओं की उपस्थिति में होगा।
साथ में 5 जनवरी से 8 जनवरी तक चार दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा, वाणी चर्चा एवं बीतक कथा, तथा परमहंस संत शिरोमणि डॉ स्वामी श्री सदानंद जी महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कर कृष्ण अमृत कथा एवं परम पूज्य श्री श्री 108 श्री मोहन प्रियाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से तारतम वाणी तथा अन्य संत महात्मा प्रवचन करेंगे। मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर है। पोस्टर एवं बैनर रांची नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर लगाया जायेगा।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर का शुभ उद्घाटन एवं विस्तृत कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी हेतु 2 जनवरी, दिन गुरुवार को अपराह्न - 3:30 बजे एक प्रेस वार्ता महाराजा अग्रसेन भवन में रखी गयी है।
विमोचन कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सह कोषाध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, विशाल जालान, विष्णु सोनी, चिरंजी लाल खंडेलवाल, दीपक चौधरी, संजय सर्राफ, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse