प्रदेश भाजपा ने रखा है 60 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

 

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने कार्यक्रम का किया आयोजन, पार्टी का 60 लाख सदस्य बनाने का है लक्ष्य

टीम एबीएन, रांची। रांची में विधायक सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। दरअसल, विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को पूरे राज्य में जोर- शोर से चला रही है। 

सदस्यता अभियान के संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की ओर से लक्ष्य रखा गया है उसे पूरा करना है। 

उन्होंने कहा कि पहले सदस्यता अभियान को लेकर रसीद काटी जाती थी और 5 रुपये का शुल्क लगता था, लेकिन अब निशुल्क है और आनलाइन सदस्य बनाया जा रहा है। सीपी सिंह ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा को 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के सांसद-विधायक और पदाधिकारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse