झारखंड चुनाव : 43 सीटों के 683 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद

 

झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर मतदान खत्म 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की 43 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। वहीं, 950 बूथों पर शाम 4 बजे ही वोटिंग समाप्त हो चुकी थी। 5 बजे तक राज्य की कुल 64.86% मतदान हुआ है। इन 43 सीटों से 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर के हैं। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम मशीन को सील कर दिया गया। 

43 सीटों पर 683 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद  

  • नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में बंपर हुए मतदान 
  • केवल लाइन में लगे हुए लोग ही कर सकेंगे वोटिंग 
  • झारखंड के पहले चरण के 43 सीटों पर मतदान समाप्त 
  • अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा और संदीप सिंह ने किया मतदान  
  • दोपहर 3 बजे तक राज्य में कुल 59% मतदान हुआ 
  • 950 बूथों के अलावा अन्य बूथों पर शाम 5 वोटिंग होगी खत्म 

950 बूथों पर शाम 4 बजे वोटिंग खत्म, केवल लाइन में खड़े लोग ही कर सकेंगे मतदान 

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थी 
  • गुमला में तैनात राजस्थान कैडर के कढर निलंबित, बिना अनुमति के चुनाव ड्यूटी छोड़ने के आरोप में आयोग द्वारा की गयी कार्रवाई  

झारखंड में 1 बजे तक कुल 46.25 मतदान हुआ 

  • चंपाई सोरेन ने सपरिवार मतदान किया। चंपाई सोरेन सरायकेला सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। 
  • जुगसलाई (एससी) विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान आजसू-झामुमो कार्यकर्त्ता आपस में भिड़ गए। 

झारखंड में वोटिंग के बीच आज देवघर पहुंचेंगे पीएम मोदी 

गुमला में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। बताया जा रहा है कि गांव तक 3 किमी जर्जर सड़क होने के कारण ग्रामीण प्रशासन और सरकार से नाराज हैं और इसीलिए मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।  

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया मतदान 

  • बूथ संख्या 201 पर एक भी वोट नहीं पड़ा है। यहां मतदान प्रतिशत शून्य है। बताया जा रहा है कि रंजीत यादव हत्याकांड मामले में इंसाफ नहीं मिलने को
  • लेकर ग्रामीणों के बीच नाराजगी है और इसी वजह से लोग यहां मतदान करने बूथ तक नहीं पहुंचे हैं। 
  • घाटशिला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने अपने पैत्रिक गांव झिलिंगगोड़ा में मतदान किया 
  • मंत्री और जमशेदपुर-पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता ने मतदान किया। 
  • रांची विधानसभा सीट से खटट उम्मीदवार महुआ माजी ने मतदान किया। 
  • रांची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह ने मतदान किया। सीपी सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

हजारीबाग में शांतिपूर्ण हो रहा मतदान 

  • झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के तहत 43 सीटों पर मतदान जारी है। 
  • झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मतदान किया। 

प्रथम चरण के चुनाव में एक करोड़ 37 लाख 10 हजार 717 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 68 लाख 73 हजार 455 पुरुष, 68 लाख 36 हजार 959 महिला और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 43 सीटों पर हुए मतदान के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाये गये थे, जिसमें शहरी मतदान केंद्र की संख्या 2628 जबकि ग्रामीण मतदान केंद्र की संख्या 12,716 है। 

बता दें कि पहले चरण में जिन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, ओडिशा के राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बना गुप्ता, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री रामदास सोरेन, भाजपा के प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, हटिया सीट से विधायक नवीन जायसवाल, गढ़वा सीट से हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बड़कागांव सीट से योगेंद्र साहू के परिवार की राजनीतिक प्रतिष्ठा दाव पर है। इसके साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा, पहले चरण के चुनाव पर टिक्की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse