रांची जीपीओ में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 नवंबर को रांची जीपीओ में के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में आल इंडिया पोस्टल/  आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एम जेड खान, राज्य सचिव ने कहा कि हम लोग जुलाई से झारखंड में 28 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलनरत हैं। 

5 सितंबर को ईमेल के माध्यम से  माननीय प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य, वित्त, पेंशन, संचार मंत्री एवं कैबिनेट सचिव को 28 सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा गया। रांची के सांसद संजय सेठ को 7 अक्तूबर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी को 19 अक्तूबर, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो  को 27 अक्तूबर, पलामू के सांसद वी डी राम को 6 नवंबर को मिलकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपा।

आंदोलन के अंतिम चरण में एनसीसीपीए के राष्ट्रीय आह्वान पर 13 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर इन मांगों के समर्थ में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। जिसमें पोस्टल सहित रेलवे, आयकर, ए जी, सर्वे आफ इंडिया एवं अन्य केंद्रीय संगठनों के पेंशनर्स प्रतिनिधि  सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे। 

झारखंड से 10 पेंशनर्स प्रतिनिधि इस धरना में एम जेड खान के नेतृत्व में भाग लेंग। आज की बैठक को रंगनाथ पांडेय, रमेश प्रसाद सिंह, एस पी मंडल, साधन कुमार सिंहा एवं के डी राय व्यथित ने संबोधित किया। 

मुख्य मांगें

  1. नई पेंशन योजना (एनपीएस) को निरस्त करना। 
  2. नई पेंशन योजना के पेंशनर्स (1.1.2004)को ओ पी एस में लाना। 
  3. रेल यात्रा में सीनियर सिटीजन को कोरोना काल से पूर्व जो यात्रा सुविधा मिल रही थी, उसे पुन: बहाल करना। 
  4. आठवें वेतन आयोग का गठन करना। 
  5. 18 महीने का रुका हुआ मंहगाई भत्ता/ राहत को  अविलंब जारी करना। 
  6. सीजी एच एस के इम्पैनल्ड हॉस्पिटल में कैशलैस उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना। 
  7. बैंक/बी एस एन एल के पेंशनर्स का अपडेशन करना। 
  8. पेंशन के कम्युटेशन की अवधि को 15 साल से 12 साल करना। 
  9. 30 जून एवं 31 दिसंबर के रिटायरिज को एक वेतन वृद्धि की मंजूरी देना। 
  10. 65 साल की उम्र से 5% की दर से अतिरिक्त पेंशन की मंजूरी देना। 
  11. राष्ट्रीय लेटीगेशन पॉलिसी बनाना। 
  12. प्रत्येक राज्य एवं रिवेन्यू जिला में सीजी एच एस वेलनेस सेंटर की स्थापना करना। 
  13. चिकित्सा भत्ता की राशि 1000 से 3000 करना। 
  14. मेडिकल इंश्योरेंस की व्यवस्था लागू करना। 
  15. वेलनेस सेंटर में प्रस्तावित पीपीपी की योजना को निरस्त करना आदि।

मौके पर बी बारा, अमिता तिर्की, रफी अहमद, राजेंद्र महतो, गणेश चंद्र डे, जयप्रकाश, बीबी तिवारी, मो नौशाद, रामचंद्र प्रसाद, भवन बारला, दीपक वर्मा, त्रिलोकी नाथ साहू, अनिल कच्छप भी मौजूद थे। उक्त जानकारी आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के स्टेट सचिव एम जेड खान (मोबाइल नम्बर 6201143329) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse