टीम एबीएन, कोडरमा। श्री अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष, शिव तारा सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और श्री राणी सती सेवा सदन के संयोजक एवं पूर्व वार्ड पार्षद शंकर लाल चौधरी (92) का निधन गुरुवार को उनके वंदना स्वीट्स के निकट स्थित आवास पर हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वथ चल रहे थे। बताते चलें कि श्री अग्रसेन भवन एवं श्री राणी सती सेवा सदन की करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
समाजसेवा इनका जूनून रहा है। पनशाला, पाठशाला, धर्मशाला जैसे कार्यों में इन्होंने अटूट कार्य किया, जो समाज के लिए अनुकरणीय है। कोडरमा, डोमचांच, झरनाकुंड के आदिवासी इलाकों में प्रत्येक वर्ष एवं समय-समय पर मकर संक्रांति, ठंड एवं अन्य पर्व त्योहार के मौके पर आदिवासी बंधुओं के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक खाद्य सामग्री, मिठाई, गर्म वस्त्र सहित अन्य सामग्रियों का वितरण विभिन्न सामाजिक संगठन के सहयोग से करते थे।
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ-साथ सेविका-सहायिका को भी मदद करने में अद्वितीय रहे हैं। समाज के उत्थान एवं समाज में सामाजिक गतिविधियों में जो कार्य किया है, उनके निधन के बाद निकट भविष्य में इसे पूरा नहीं किया जा सकता है। स्वर्गीय शंकर लाल चौधरी श्री राणी सती जी मंदिर, झुंझुनू मैं भी कई पदों पर रहते हुए सेवा किये हैं। इधर, उनकी अंतिम यात्रा में बाकुंठी यात्रा निकाली गयी। उनके पुत्र सुनील चौधरी ने मुखाग्नि दी।
समाजसेवी सुरेश झांझरी, ओम सेठी, अरुण मिश्रा, अग्रवाल समाज के सचिव संजीव खैतान, गौशाला के अध्यक्ष प्रदीप केडिया, पंजाबी समाज से हरजीत सिंह सलूजा, ग्रिजली के निदेशक अविनाश सेठ, रोटरी क्लब के कुमार पुजारा, महेश दारुका, विकास सेठ आदि ने कहा कि एक सच्चे समाजसेवी को खो दिया है और इस तरह एक युग का अंत हो गया है।
मालूम हो कि शहर के प्रतिशतथ फर्म बिहारी लाल भगवान दस (चौधरी ब्रदर्स) की पहली पीढ़ी के पुरुष वर्ग का अंत हो गया है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी के चाचा थे।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रदीप भारद्वाज, जगदीश संघई, पवन दारुका, राजेश सेठी, उमा राणा, अनिल सेठी, सुनील अजमेरा, राम रतन महर्षि, जीता लंबा, अग्रवाल समज के पूर्व अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल, ब्रिज मोहन माहेश्वरी, प्रवीण सुखानी, पप्पू बजाज, अभिषेक सिंह, संजय जैन, मनीष पेरीवाल, बिनोद सेठी, शशि सेठी, विजय गोयल, शंकर वोटा, राजा सिंह, गोपाल शर्मा, राजू शर्मा, संजीव अग्रवाल, सुनील लोहिया, मनोज पिलानिआ, सुधीर गुटगुटिया, प्रदीप खाटूवाला, के अलवा रांची वनारस, कलकत्ता चिरकुंदा, रामगढ़, गिरिडीह से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। भजन गायक नवीन जैन ने एक गीत के माध्यम से शोक व्यक्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse