माफिया की गुलाम बन गयी है झारखंड सरकार : पीएम मोदी

 

गढ़वा में पीएम मोदी का नारा, रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में अबकी बार एनडीए सरकार

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को गढ़वा जिला के चेतना से चुनावी शंखनाद करते हुए रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में अबकी बार एनडीए सरकार का नारा दिया। बिहार के गया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए गढ़वा पहुंचे पीएम को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र को अपनी गारंटी बताते हुए झामुमो, कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों को सिर्फ अपने परिवार से मतलब है, जनता से नहीं। एक आदिवासी के बेटे चंपाई सोरेन को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी। 

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की सरकार माफिया की गुलाम बन गई है। यह क्षेत्र बालू तस्करी का केंद्र बन गया है। जनता पलायन के लिए मजबूर। ये लोग बंदरबांट में व्यस्त हैं। कामधंधा बंद होता जा रहा है। लेकिन ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा खूब फल फूल रहा है।

पीएम ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने पर गोगो-दीदी योजना के जरिए हर महीने माताओ-बहनों को 2100 रुपये मिलेंगे। नौजवानों को युवा साथी भत्ता मिलेगा। सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलेंगे। पीएम ने कहा कि मैंने तीन करोड़ घर बनाने की गारंटी दी थी। सरकार बनते ही काम शुरू कर दिया।

झारखंड भाजपा ने 21 लाख नये आवास बनाने का संकल्प लिया है। हर गरीब के पास पक्का घर होगा। यह भाजपा की गारंटी है। धान की सरकारी खरीद 3100 रु। प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया है। छोटे और सीमांत किसानों, पशुपालकों को आर्थिक मदद मिलेगी। आदिवासी परिवारों का आजीविका बढ़ाने के लिए भी घोषणाएं हुई हैं। तेंदू पत्ता, महुआ और मशरुम जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse