पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी भाजपा : पंडित रामदेव पांडेय

 

16/6/2014 को ही कर दी थी पीएम मोदी के लिए 2024 की जीत की भविष्यवाणी

टीम एबीएन, रांची। 2024 के चुनाव में भाजपा बहुमत से अपनी सरकार बनायेगी और इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। झारखंड की राजधानी रांची के प्रख्यात ज्योतिर्विद ने इस संबंध में कहा कि उन्होंने एक दैनिक अखबार में 16 मई 2014 को ही लिखा था कि 2027 तक मोदी का रूतबा चलेगा। जनवरी 2028 से मोदी जी का राहु की दशा आ रही है, जो पंचम भाव में बैठा है। 

वृश्चिक राशि और लग्न तथा वर्गोतमी नवमांश की कुंडली मोदी की है, तो अमित शाह की कुंडली भी वृश्चिक लग्न और नवमांश की है, इसलिए जोड़ी अटूट है और भारत की कुंडली के सप्तम भाव वृश्चिक लग्न है। इसलिए भारत की सत्ता में दोनों को अनेक गौरव का अवसर मिला है और मिलता रहेगा।

भारत

वर्तमान में भाजपा की सरकार वेदी, अगस्त 2025 से मंगल की दशा 2031 तक रहेगी। मंगल दशा में सरकार को हानि नहीं होगी, पर सीमा पर युद्ध की पूरी तैयारी होगी। गृह उत्पात भी संभव है। जनता में असंतोष दिखेगा, पर राष्ट्र का कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। संभवत सरकार कड़े बिल लाकर कुछ गुट का असंतोष झेलेगी। यूसीसी, एनआरसी, पीओके जैसे मुद्दों पर बिल पास होना संभव है।

नरेंद्र मोदी

जनवरी 2028 से राहु की दशा में मोदी प्रवेश करेंगे, तो बड़ा बदलाव होगा। राहु पर सूर्य की पूर्ण नजर हैद्ध इसलिए इनके राजनीतिक कैरियर में बदलाव अवश्य है। नवमांश में राहु भी  वर्गोतमी लग्न पर विराजमान है। 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ही होंगे।

अमित शाह

यह संयोग है कि मोदी और शाह की कुंडली का लग्न एक है। वृश्चिक और दोनों वर्गोतमी लग्न है। शाह की विंशोतरी महादशा वृहस्पति की है, जो जनवरी 2018 से जनवरी 2034 तक है। यह पंचमेश की दशा पिता और पुत्र के लिए राजयोग कारक है। जय शाह भी इसी समय राजनीति में प्रवेश करेंगे। जुलाई 2028 से शाह की छवि और प्रतिष्ठित होगी। 2034 से शनि की दशा में आते ही शाह के राजनीतिक कैरियर में बदलाव दिखना शुरू हो जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse