अधिवक्ता परिषद् की रांची व्यवहार न्यायालय इकाई का पुनर्गठन

 

टीम एबीएन, रांची। अधिवक्ता परिषद्, झारखंड की व्यवहार न्यायालय रांची इकाई की बैठक प्रदीप कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में सोमवार को रांची स्थित हेमसी हाईट्स में अपराह्न 12:30 बजे हुई, जिसमें अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद कुमार गुप्ता व डॉ भीम महतो, प्रांतीय संगठन आयाम टोली के सदस्य हराधन प्रमाणिक व लीना मुखर्जी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री चौरसिया ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और विजय पाण्डेय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। 

कोषाध्यक्ष नंद किशोर महतो ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में परिषद् के कार्यकलापों पर वक्ताओं ने चर्चा करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरल, सुलभ व सस्ता न्याय दिये जाने की बातें कहीं। परिषद् की सदस्यता की बातें भी बतायी गयी। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए न्याय प्रवाह की सदस्यता लेने व नि:शुल्क न्याय परामर्श केंद्र चलाने पर चर्चा की। सभा का संचालन विजय पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन श्यामा राम ने किया। 

प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार-झारखंड के संगठन आयाम प्रमुख राजेन्द्र कुमार मिश्र  ने सत्र 2024-27 हेतु पुनर्गठित समिति की निम्नलिखित घोषणा की, जिसमें संरक्षक मंडल सदस्यगण कृष्ण कुमार, पंचदेव सिंह, श्यामा राम, सुशील कुमार, राजदेव दुबे, विनय प्रसाद, अशोक कुमार शुक्ल व किसन माहेश्वरी अध्यक्ष, प्रदीप कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष सह संगठन आयाम संयोजक अमरदीप प्रजापति, उपाध्यक्ष सह लिटिगेशन आयाम संयोजक जगदीश चंद्र पांडेय उपाध्यक्ष सह आउटरीच संयोजक रविन्द्र कुमार, महामंत्री विजय पाण्डेय, मंत्री सह संगठन आयाम सह संयोजक सुमन कुमार साह, मंत्री व लिटिगेशन आयाम सह संयोजक ज्योति कच्छप, मंत्री व आउटरीच आयाम सह संयोजक आशुतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवशंकर साहू, न्याय प्रवाह प्रमुख गंगाधर नायक, सह प्रमुख ईशान वर्मा, न्याय केंद्र एवं स्वाध्याय मंडल प्रमुख सुरोजित कुमार राय, सह प्रमुख अभिषेक कुमार पॉल व राजेश कुमार सिंह, महिला प्रमुख दर्पणा तमांग, सह प्रमुख नेहा शर्मा, संगठन आयाम टोली सदस्यगण नंद किशोर महतो, परीक्षित महतो व अनामिका शर्मा, लिटिगेशन आयाम टोली सदस्यगण गणेश प्रसाद, राजीव रंजन ठाकुर व आरती ललन गुप्ता, आउटरीच आयाम टोली सदस्यगण अनुज कुमार महतो, सुमन पाठक, श्रवण कुमार व ज्योति आनंद, कार्यसमिति सदस्यगण ओमप्रकाश कश्यप, रामकृष्ण भगत, बबलू सिंह, बीरेंद्र प्रताप, पुष्पा कुमार कूजूर, लाल अंजय नाथ शाहदेव, शंकर टोप्पो, रूद्र कुमार मिश्र, मुकेश केसरी, इंद्रभूषण कुमार, पूर्णिमा तिर्की व रश्मि इंदवार, विशिष्ट आमंत्रित सदस्यगण कृष्ण गोपाल निताई, अखौरी अंजनी कुमार, अरविंद कुमार मित्रा, डॉ भीम महतो, प्रमोद गुप्ता, पवन कुमार मंडल व अशोक सिन्हा। 

मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे, जिनमें शंकर लाल गोंझू, उदय चौरसिया, बार के उपाध्यक्ष बीके राय, संजय कुमार तिवारी, अनंतेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार, रविंद्र कुमार, श्याम सिंह, अजय पारीक, अशोक वर्मा, परसुराम प्रसाद, विनोद सिंह, राजू साही, किशोर कुणाल, आशुतोष दुबे व शैलेंद्र कुमार सिंह रहे। उक्त जानकारी अधवक्ता परिषद, झारखंड के प्रांत आयाम प्रमुख आर के मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse