एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। जिला पेन्शन कार्यालय, अशोकनगर से सेवानिवृत्त सहायक पेन्शन अधिकारी जीवनलाल साहू का सम्मान समारोह कार्यक्रम गुना के अशोकनगर रोड स्थित होटल शुभम में सम्पन्न होकर सम्मान भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारियों द्वारा सम्मिलित होकर श्री जीवनलाल साहू के सुखद भविष्य एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी।
बधाईकर्ताओं में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी गुना श्री राकेश कुमार, जिला पेन्शन अधिकारी अशोकनगर श्री सूर्यवंशी, जिला चिकित्सालय गुना में पदस्थ लेखाधिकारी मनमोहन पालीवाल, सहायक कोषालय अधिकारी गुना धर्मेन्द्र गोयल, श्रीमति छाया मित्तल, हनीफ खान, सहायक पेन्शन अधिकारी एकता जैन, भागीरथ अग्रवाल, शशिशंकर गोस्वामी (सेवानिवृत्त) एवं महिला एवं बाल विकास विभाग गुना से कुन्ज बिहारी तिवारी, जनसंपर्क विभाग गुना से रोहित गोस्वामी सम्मिलित हुए।
मौके पर बधाईकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग, बीना में हुए गबन प्रकरण में न्यायालय (एडीजे कोर्ट, सागर) द्वारा दोषमुक्त किये गये पूर्व उप कोषालय अधिकारी, बीना विनोद कुमार गिरि को भी सम्मानित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse