टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 4 जून के बाद झारखंड में सत्ता के संघर्ष से विकास का रास्ता निकलेगा क्योंकि हेमंत सोरेन जेल में हैं, कल्पना सोरेन सत्ता के रास्ते में है, चंपई सोरेन सत्ता में हैं। ये कहना है झारखंड भाजपा प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी का।
डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि 30 नवंबर 2022 को प्रदेश प्रभारी का कार्यभार बाबा बैद्यनाथ की धरती से आशीर्वाद लेकर संभाला और आज एक बार फिर चुनाव का अंतिम समय हैं। बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ का आशीर्वाद फिर लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड में दो क्रांति महत्वपूर्ण है हुल क्रांति और उलगुलान।
सिद्धू कानू की धरती से हुल क्रांति का आगाज हो रहा है। संथाल समाज पर अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है। बांग्लादेशी घुसपैठ से वहां की संस्कृति में बदलाव हो रही है। लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों हो रहा है। बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों का आधार कार्ड, राशन कार्ड किसके सहयोग से बन रहा है यह सभी को पता है।
डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि पूरे झारखंड में खनिज संपदा की लूट हो रहा है। देवघर में एम्स एयरपोर्ट, साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल, फोर लेन यह सब केंद्र में बीजेपी सरकार की देन है। हुल और उलगुलान क्रांति हुआ था महाजनी प्रथा और अंग्रेजो के खिलाफ आवाज बुलंद किया था।
डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा, 4 जून के बाद भ्रष्टाचार और घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। हमारे जीत का आधार महिला और युवा पीढ़ी है। चौदह सीट हम जीत रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse