कुछ वर्षों में गगनचुंबी बिल्डिंगों का शहर होगी मुंबई

 

अगले 6 सालों में मुंबई में बनेंगी 34% और गगनचुंबी बिंल्डिंग

  • गगनचुंबी इमारतों की संख्या बढ़ने के पीछे मुख्य कारण पिछले दशक में आबादी में तेजी से वृद्धि और फ्लोर स्पेस इंडेक्स सीमा का बढ़ना है

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई महानगरीय क्षेत्र में इस समय 40 मंजिलों से ज्यादा वाली 154 गगनचुंबी इमारतें हैं और अनुमान है कि 2030 तक यह संख्या 34 प्रतिशत बढ़कर 207 हो जायेगी। यह जानकारी रियल एस्टेट कंसल्टेंसी एनारॉक द्वारा गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कोविड-19 महामारी के बाद से ज्यादातर अन्य शहरों में गगनचुंबी इमारतों की संख्या में गिरावट आयी है, लेकिन मुंबई महानगरीय क्षेत्र इस मामले में अपवाद है। 

गगनचुंबी इमारतों की संख्या बढ़ने के पीछे मुख्य कारण पिछले दशक में आबादी में तेजी से वृद्धि और फ्लोर स्पेस इंडेक्स सीमा का बढ़ना है। शहर में किसी जमीन के प्लॉट पर अधिकतम स्वीकृत निर्माण क्षेत्र है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 2019 में शहर में सभी आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए दो साल के लिए प्रीमियम कम कर दिया, जिससे डेवलपर्स को राहत मिली।

एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि डेवलपर्स ने जाहिर तौर पर इस फैसले का स्वागत किया, क्योंकि इसने निर्माण लागत में लगने वाले एक महत्वपूर्ण खर्च फ्लोर स्पेस प्रीमियम को आवासीय भवनों के लिए 25 प्रतिशत तक कम कर दिया। कुल मिलाकर निर्माण लागत कम होने और मांग अधिक होने के कारण डेवलपर्स को और अधिक ऊंची इमारतें बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

गगनचुंबी इमारतों के विकास से अक्सर शहरों में भीड़ कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, इन इमारतों में सुविधाएं और आवास एक ही वर्टिकल जगह पर होते हैं, जिससे निवासियों को छोटे-मोटे कामों के लिए बाहर निकलने की जरूरत कम हो जाती है। ट्रैफिक जाम कम करने के अलावा, ये इमारतें अपने आसपास बेहतर सड़कें और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं सहित बुनियादी ढांचे के महत्वपूर्ण विकास को भी बढ़ावा देती हैं। 

एनारॉक ने यह भी बताया कि कुल 361 टावरों में से 154 बनकर तैयार हैं और 207 निर्माणाधीन हैं। इनमें से सबसे ज्यादा टावर (103) दक्षिण मध्य मुंबई में हैं। इनमें से कम से कम 61 टावर बनकर तैयार हैं और अन्य 42 टावर 2024-2030 की अवधि के भीतर बनकर तैयार हो जायेंगे। 

केंद्रीय उपनगरीय इलाकों में 87 गगनचुंबी इमारतें हैं। इनमें से 42 बन चुकी हैं और 45 अन्य टावर निमार्णाधीन हैं। पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में 80 गगनचुंबी इमारतें हैं, जिनमें से 50 टावर पहले ही बन चुके हैं और 30 टावर अगले छह सालों में बनने वाले हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse