अडाणी के कारण बढ़ रहे पेटीएम के शेयरों के दाम?

 

क्या पेटीएम में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रहे गौतम अडाणी? शेयरों में आयी तूफानी तेजी, कंपनी ने दिया यह बयान 

एबीएन बिजनेस डेस्क। पेटीएम के पेरेंट कंपनी यानी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर्स में काफी तेजी देखने को मिली और कंपनी के शेयर्स में करीब 5 प्रतिशत तक का अपर सर्किट भी लग गया है। इस अचानक आये उछाल की वजह अडाणी ग्रुप द्वारा पेटीएम में हिस्सेदारी लेने की दिलचस्पी की अटकलें बतायी गयीं। इस अफवाह के चलते निवेशकों का पेटीएम के शेयर्स में रुझान दिखा और कंपनी का शेयर बुलिश हो गया। 

हालांकि कंपनी ने खुद ही बाद में इन अडाणी ग्रुप से जुड़ी इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। अब पेटीएम ने उन सभी खबरों को खारिज किया है, जिसमें यह कहा गया था कि अडाणी ग्रुप कंपनी में हिस्सेदारी लेने के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है। इसको लेकर कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हम यह स्पष्ट करते हैं कि ये सारी खबरें महज अटकलबाजी ही है, क्योंकि इन किसी भी तरह की चचार्ओं में शामिल ही नहीं है। 

पेटीएम और अडाणी ग्रुप को लेकर उड़ी थी अफवाह 

कंपनी ने अफवाहों पर बयान दिया कि हम हमेशा ही ही सेबी के लिस्टिंग आब्लिगेशन और डिसक्लोज रिक्वायरमेंट 2015 के नियमों का पालन करते रहे हैं। हमने ऐसी बातों को लेकर पहले भी नियमों का पालन करते रहे हैं। बता दें कि आज यह खबरें चल रही थीं कि अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी ने पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखा है, इन अटकलों के चलते ही शेयर बाजार में पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में उछाल देखने को मिला। 

5 प्रतिशत का अपर सर्किट 

अडाणी ग्रुप से जुड़ी अटकलों के बीच पेटीएम के शेयरों में आज 5 प्रतिशत तक का अपर सर्किट देखने को मिला है। इसके चलते कंपनी का शेयर 359.45 तक पहुंच गया। बता दें कि इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर्स में करीब 44 प्रतिशत तक की भारी गिरावट देखी जा चुकी है। 

अफवाह की बात करें तो टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने वन 97 कम्युनिकेशंस में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखायी थी, हालांकि कंपनी ने इसको लेकर सिरे से खारिज करने की बात कही है। दिलचस्प बात यह भी है कि रिपोर्ट में पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा की गौतम अडाणी से हुई 28 की अहमदाबाद वाली बात का उल्लेख किया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse