जेसीआई यूथ रांची ने महिला सशक्तीकरण के लिए बांटा नि:शुल्क सैनिटरी पैड

 

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ रांची ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नि:शुल्क ईको-फ्रेंडली सैनिटरी पैड का वितरण किया। सेनेटरी नैपकिन के वितरण की स्टेशन रोड  के पास स्लम क्षेत्र में हुई। 

इस दौरान लगभग 60 किशोरी और महिलाओं के बीच ईको-फ्रेंडली सेनेटरी पैड के 80 पैकेट बांटे। माहवारी से जुडी गलत धारणों और मिथकों को दूर करने के लिए महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। 

मौके पर संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि आज की यह पहल किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगी। हमारे देश में महिलाएं कभी कमजोर नहीं रहीं, वे शुरू से ही सशक्त रहीं हैं। मौके पर अध्यक्ष सोनल अग्रवाल,मोनिका गोयनका व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse