एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रमंडलीय आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रमंडलवासियों से हीटवेव यानी लू से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध रखें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों का भी विशेष देखभाल जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पलामू में आगामी कुछ दिन और अधिक गर्मी होने के साथ लू चलेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुरूप कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचाने। यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर को दिखायें।
लू से बचने के लिए पानी पीएं। धूप में बाहर जाते समय चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। ओआरएस, घर पर बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse