टीम एबीएन, रांची। जय श्रीराम समिति आज भंडरा प्रखंड के पजरी के पास रांची जाने के क्रम में एक गाड़ी दुर्घटना होकर पलट गयी, जिसमें पति-पत्नी और एक छोटी बच्ची थी। दुर्घटना में घायल को किसी ने आगे आकर मदद करने की कोशिश नहीं की। इसी बीच धार्मिक एवं सामाजिक संगठन जय श्रीराम समिति के ललित महतो ने घायलों को देख तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और दुर्घटना में घायल लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सदर अस्पताल लोहरदगा लाया।
जहां जय श्रीराम समिति के जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में डॉक्टर ने घायलों का उपचार किया। घायल अंशु प्रिया, पति आनंद साहू का एक पैर फ्रैक्चर कर गया है। पत्नी और बच्चे को हल्की चोट लगी है। बेहतर उपचार के लिए अंशु प्रिया को रिम्स रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल लोग घाघरा जिला गुमला के डॉक्टर शिव प्रसाद साहू की बेटी दामाद हैं, जिन्हें आज रांची से होते हुए कोलकाता जाना था।
जिला संचालन समिति सदस्य ओम महतो ने कहा- दुर्घटना में घायल पीड़ितों की सेवा पहली प्राथमिकता है। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए समिति के सभी सदस्यों व सदर अस्पताल के डॉक्टर वहां के कर्मचारी सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मानवता जिंदा है और जिंदा रहेगा। मौके पर जिला संरक्षक अजय सोनी, ललित महतो, जिला संचालन समिति सदस्य ओम महतो, बलराम कुमार, संदीप समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse