सरना स्थल हटते ही एयरपोर्ट के पास भारी हंगामा

 

सरना स्थल हटाने के विरोध में रांची एयरपोर्ट रोड जाम

टीम एबीएन, रांची। रांची एयरपोर्ट के पास स्थित एक सरना स्थल को हटाने का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों को जैसा ही पता चला कि प्रशासन ने सरना स्थल को स्टेट हैंगर के पास से हटा दिया है, वह आक्रोशित हो गये और रांची एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से जाम कर दिया। सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर बैठ गये।

रांची एयरपोर्ट रोड को जाम कर देने की वजह से जिन यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचना था उनकी मुसीबत बढ़ गयी। कई यात्री पैदल ही भागे-भागे एयरपोर्ट की तरफ दौड़ रहे थे ताकि उनकी फ्लाइट ना छूटे। वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन आम लोगों को समझाकर किसी तरह से जाम हटाने की जुगत में लगे रहे बाद में एडीएम लॉ एंड आर्डर में आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। 

6 जून को रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें नया सरना स्थल बनाने की मांग फैसला होगा। एडीएम लॉ एंड आर्डर राजेश्वरी नाथ आलोक ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम क्लियर करवा लिया गया है। जाम की वजह से फ्लाइट पकड़ने के लिए जाने वाली यात्रियों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा है। अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि जिसमें यह पता चले कि किसी यात्री का फ्लाइट छूट गया हो।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse