झालावाड़ के गोरियाखेड़ा में हुआ विशाल सत्संग, बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

 

कमल सिंह लोधा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झालावाड़। जिले की मनोहर थाना तहसील में हुआ विशाल सत्संग समागम जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में एलसीडी के माध्यम से विशाल सत्संग समागम का आयोजन मनोहर थाना आदर्श चौराहा से गोरियाखेड़ा गांव में एक दिवसीय विशाल सत्संग समागम रखा गया।

जिसमें पवित्र चार वेद, पवित्र 18 पुराण, पवित्र 6 शास्त्र, पवित्र गीता जी, पवित्र रामायण, पवित्र क़ुरआन शरीफ़, पवित्र बाइबल, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब, पवित्र धर्म के पवित्र शास्त्रों के आधार पर दिखाया गया विशाल सत्संग और समाज में फैल रही कुरीतियों, बुराइयां, नशा, चोरी, रिश्वतखोरी, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसे कई आडंबर समाप्त करने के लिए एलसीडी के माध्यम से ज्ञान बताया गया ताकि समाज में भाईचारा बना रहे।

सत्संग में सैकड़ों की तादात में महिला और पुरुष श्रद्धालु सत्संग सुनने के लिए पहुंचे राजस्थान के अंदर  झालावाड़ जिले में देखा जाए तो गर्मी का मौसम होते हुए भी इस तत्वज्ञान की वर्षा का आनंद लेते हुए श्रद्धालु नजर आए जहां एक तरफ मौसम के अनुसार भीषण गर्मी हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ अमृत ज्ञान की वर्षा संत रामपाल जी महाराज वर्षा रहे थे। 

हेमदास झालावाड़ ने बताया सत्संग में निशुल्क नाम दीक्षा की भी व्यवस्था रखी गई थी और चाय बिस्किट की भी व्यवस्था रखी गई थी। सत्संग के सेवादार बाबूदास के साथ कई सेवादार सेवा करते हुए नजर आए।संत रामपाल जी महाराज जी के सांध्य में कबीर साहेब जी का 627वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महासमागम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

20 जून से 22 जून तक होगा आयोजन स्थल का पता है - सतलोक आश्रम धनाना धाम (हरियाणा) सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान), सतलोक आश्रम बैतूल (मध्य प्रदेश), सतलोक आश्रम खमानो (पंजाब), सतलोक आश्रम धुरी (पंजाब), सतलोक आश्रम मुण्डका (दिल्ली), सतलोक आश्रम भिवानी (हरियाणा), सतलोक आश्रम रोहतक (हरियाणा), सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (हरियाणा), सतलोक आश्रम शामली (उत्तर प्रदेश), सतलोक आश्रम धनुषा (नेपाल देश)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse