रांची : लेक एवेन्यू में मतदान जागरूकता पर जोरदार चर्चा

 

टीम एबीएन, रांची। आज लेक एवेन्यू कांके रोड नंदन कानन अपार्टमेंट में लगभग डेढ़ सौ लोगों की उपस्थिति में मतदान जागरूकता पर चर्चा की गयी। सबने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभाने का वादा किया तथा मतदान के प्रतिशत बढ़ाने पर अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। 

मौके पर सांसद संजय सेठ, अजय मारू, चंद्रकांत रायपत्त, मुकेश काबरा, किशोर मंत्री, कमल गोयनका, विकास सिंह, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, महेश बजाज, रविंद्र मोदी अशोक नारसरिया, जयंत नाथ शाहदेव, विवेक गर्ग, रूपेश भला, अंचल किंगर, भगवती भुवालका, दिलीप साबू, राम शर्मा, मनोज सिंघानिया, अमरजीत गिरधर, कैलाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आज की वैचारिक गोष्ठी मे संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करना न सिर्फ आपका अधिकार एवं कर्तव्य ही नहीं बल्कि एक जिम्मेवारी भी है। मतदान एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है तथा सामाजिक और राजनीतिक समानता को बढ़ावा देता है। 

उन्होंने राष्ट्रीय हित मे चुनाव के दिन शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। गोष्ठी में संजय सेठ के उद्बोधन से एक समय पूरा माहौल भावना से भर गया तथा संजय सेठ की आंखें भी नम हो गयी जब उन्होंने अपनों के प्यार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उक्त जानकारी मुकेश काबरा और संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse