लोआडीह में धूमधाम से मना खजूर पर्व

 

टीम एबीएन, रांची। संत अन्ना के जेनरेलेट और नोविश समुदाय, लोआडीह में रविवार को खजूर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अनुष्ठाता फादर प्रफुल बड़ा थे। इनके सहयोगी फादर फ्रांसिस पेरू मलील थे। प्रारंभिक प्रवचन में फादर बड़ा ने कहा कि आज हम येसु मसीह के राजकीय सम्मान के साथ येरूशलेम नगर प्रवेश की घटना को याद कर रहे हैं। 

ईसा मसीह की मृत्यु के पूर्व वहां की यहुदी जनता ने येसु को राजा के रूप में स्वागत किया। धनी लोगों ने सड़क पर कपड़े बिछाये। वहीं, गरीब लोग जिनके बिछाने के लिए कपड़े नहीं थे, उन्होंने जैतून व खजूर की डालियों को उनके मार्ग पर बिछाया और जय जयकार का नारा लगाते हुए नगर प्रवेश कराया। 

वहीं, दूसरी ओर येसु ख्रीस्त राजा होकर भी विनम्रता का परिचय देते हुए गधे पर सवार होकर नगर प्रवेश किये। उसी के यादगार में आज खजूर पर्व मना रहे हैं। मौके पर सिस्टर पुष्पा तिर्की, सिस्टर अनिता लकड़ा सिस्टर बी सुरीन व समुदाय की काफी संख्या में धर्मबहनें मौजूद थीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse