क्या "खूंटी का चक्रव्यूह" भेद सकेंगे अर्जुन!

 

  • क्या खूंटी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर पायेंगे अर्जुन मुंडा
  • 2019 के चुनाव में महज 1445 वोटों के मार्जिन से जीते थे मुंडा

टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी लोकसभा सीट को झारखंड की हॉट सीट मानी जाती है। यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। 2019 में महज 14 सौ 45 वोटों के मार्जिन से अर्जुन मुंडा ने जीत हासिल की थी। 

इस बार अर्जुन मुंडा अपनी जीत की मार्जिन बड़ा बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि अर्जुन मुंडा अपने इस मकदस में कामयाब हो पायेंगे या नहीं। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से एक खूंटी लोकसभा सीट है। आपको बता दें कि साल 2000 तक खूंटी भी बिहार का ही एक हिस्सा हुआ करता था। 

आजादी के बाद 1967 तक लगातार चार आम चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और जयपाल सिंह सांसद बने। 1971 में इस सीट पर झारखंड पार्टी के निरल एनम होरो को जीत मिली जबकि 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर करिया मुंडा सांसद चुने गये। 

इसके बाद 1980 में एक बार फिर से झारखंड पार्टी के निरल एनम होरो सांसद चुने गये। 1984 में इस सीट पर कांग्रेस के सिमोन टिग्गा जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 1989 से 1999 तक लगातार 5 बार इस सीट पर बीजेपी के करिया मुंडा सांसद चुने गये। 

हालांकि 2004 में कांग्रेस ने वापसी की और सुशीला केरकेट्टा सांसद चुनी गयी, लेकिन 2009 और 2014 में इस सीट पर फिर से बीजेपी के करिया मुंडा सांसद चुने गये। खूंटी लोकसभा सीट के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें खूंटी जिले की तोरपा और खूंटी विधानसभा शामिल है। 

वहीं रांची जिले की तमर विधानसभा और सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां विधानसभा भी खूंटी लोकसभा का हिस्सा है और सिमडेगा जिले की कोलेबिरा और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र भी खूंटी लोकसभा के दायरे में शामिल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अर्जुन मुंडा ने खूंटी से जीत हासिल की। 

अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस कैंडिडेट कालीचरण मुंडा को महज 14 सौ 45 वोट के अंतर से हराया था। वहीं कालीचरण मुंडा ने तीन लाख 81 हजार 193 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया तो नोटा को 21 हजार 245 वोट मिले। खूंटी लोकसभा सीट पर नोटा तीसरे नंबर पर रहा था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse