टीम एबीएन, रांची। भगत सिंह को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गयी। रांची के हरमू स्थित भगत सिंह पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर भगत सिंह फाउंडेशन ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस दौरान उनके विचारों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। आज ही के दिन आजादी के दीवाने भगत सिंह, सुखदेव व राज गुरु को ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी थी।
कार्यक्रम में जयशंकर चौधरी, सुभाषचन्द्र प्रसाद, अनन्त प्रसाद गुप्ता, दिलीप सिंह, अनुज तिवारी, रविन्द्र सिंह, बिट्टू समर नाथ सिन्हा, महानन्द यादव, प्रवीण परिमल, मनोज शर्मा, शम्भू, चन्दन, कुंवर, इबरार अहमद, वाकिलूर रहमान नबाब, प्रदीप प्रसाद, रामचन्द्र, रमेश प्रसाद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse