टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 मार्च को रांची जीपीओ में के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में ऑल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड पोस्टल सर्किल यदि एक माह के अंदर पोस्टमैन/ मेलगार्ड के जनवरी 1996 से बढ़े हुए वेतन का बकाया भुगतान नहीं करता है तो भूख हड़ताल की जायेगी।
आज की बैठक को एम जेड ख़ान के अलावा विमल किशोर, पूर्व वरीय डाक अधीक्षक, साधन कुमार सिन्हा, राज्य अध्यक्ष, रंगनाथ पांडे, संजय कुमार पाठक, के डी राय व्यथित, अनिल प्रसाद गुप्ता आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की विषम की परिस्थिति में पेंशन पर खतरा मंडला रहा है। सरकार हमें भी एनपीएस के दायरे में लाना चाहती है।
सीजीएचएस में पेंडिंग मेडिकल क्लेम पर हालिया दिनों में अतिरिक्त निदेशक सीजी एच एस रांची के साथ हुई जोनल मीटिंग का हवाला देते हुए हुए स्टेट सचिव ने कहा कि कोष की उपलब्धता के पश्चात मेडिकल क्लेम की मंजूरी मिल जाने की संभावना है। एसोसिशन प्रयासरत है।
एसोसिशन को झारखंड में मजबूत करने के लिए देवघर, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा, गढ़वा आदि जिलों के दौरे का भी निर्णय लिया गया। सभा का संचालन एम जेड ख़ान और धन्यवाद ज्ञापन गणेश चंद्र डे ने किया। उक्त जानकारी ऑल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के स्टेट सचिव एम जेड खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse