टीम एबीएन, रांची। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा दिनांक 22 से 25 मार्च 2024 को जम्मू में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड की 23 सदस्यीय टीम रवाना। टीम में सभी वर्गों के कुल 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों की सूची- अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा ,सूरज केसरी, करण कुमार, राहुल टोप्पो, साहिल कच्छप, रोहित मुंडा श्रुति सेनगुप्ता, प्रिया यादव, नयन कच्छप, टोणु गोपाल, अनुराग कुमार, रिया कुमारी, सपना कुमारी, सृष्टि कुमारी राय, दशमी कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, कंदा कुमारी, उज्जवल कुमार पंडित एवं रितु कुमारी, टीम के कोच : विकास कुमार।
वहीं प्रयागराज में दिनांक 22 एवं 23 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली सब जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु झारखंड सब जूनियर जिम्नास्टिक की टीम प्रयागराज पहुंची। झारखंड सब जूनियर की टीम में पीयूष रजक, अंकन घोष, अभिषेक बाउरी एवं दीप्तायन घोष चयनित हुए वहीं टीम के प्रशिक्षक श्री अरुण घोष एवं बेनोय विश्वास जज के रूप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
झारखंड एरोबिक्स एवं सब जूनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक टीम को झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवे दुबे तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार, सचिव निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, उपाध्यक्ष शशि कांत पाण्डेय, संयुक्त सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सभी संबद्ध जिला के पदाधिकारियों ने इन्हें शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी प्रशासनिक सचिव दीपक साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse