टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ ने बर्दवान कंपाउंड स्थित डीएवी बुद्धा स्कूल में मूलभूत सुविधा का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईशान अग्रवाल ने किया। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि स्कूल एक ऐसी जगह है, जहां बच्चों का सामाजिक विकास तेजी से होता है।
हमउम्र बच्चों के साथ वे घुल-मिलकर चीजों को बेहतर तरीके से समझते हैं। वैसे तो समाजीकरण के मामले में घर को सबसे बड़ा स्कूल माना जाता है और पिछले कई वर्षों से हमारी संस्था के सदस्य स्कूल की देखभाल बहुत तन मन और धन से सेवा करती आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी। स्कूल में लगभग 100 बच्चे पढ़ाई करते हैं। स्कूल मे विद्यार्थियों के बीच कापी पेंसिल और जरूरतों की वस्तु बांटी गयी। स्कूल मे रंगारंग कार्यक्रम के साथ तरह तरह के प्रतियोगिताएं करायी गयीं। बच्चे बहुत उत्साहित दिख रहे थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल सचिव ऋचा जालान, मीडिया प्रभारी मोनिका गोएनका, पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बदानी सदस्य प्रवीण कुमार, हर्ष सिंघानिया, गुणीत सिंह जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईशान अग्रवाल, जोन अध्यक्ष वसुंधरा सिंह, जोन उपाध्यक्ष देवेश नागौरी, जोन डायरेक्टर मैनेजमेंट विशाल धोना उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse