एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। विश्व हिंदू परिषद् की तीन दिवसीय प्रांत कार्यसमिति की बैठक देवघर के नंदन पहाड़ स्थित सेवा धाम परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक के समापन सत्र में संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व विशेष संपर्क केंद्रीय प्रमुख अम्बरीश सिंह ने कहा कि 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना देश के समस्त धर्मधाराओं के प्रमुख संतों की उपस्थिति में हुआ था, जिसके 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विगत वर्षों कार्यों की समीक्षा के साथ वर्तमान परिपेक्ष में हिंदू समाज की परिस्थितियों का आकलन करते हुए उसके निराकरण के उपाय की योजना बनायी जा रही है।
उन्होंने कहा कई दशकों तक मुस्लिम आक्रांताओं के अत्याचार के बाद भी हिंदु भावना को नहीं बदला नहीं जा सका। हिंदू समाज का संकल्प था कि श्री रामलला का मंदिर उनके जन्म स्थल पर ही बनायेंगेवह संकल्प 22 जनवरी को पूर्ण हो गया। उन्होंने कहा हमारे हजारों मान बिंदुओं एवं प्रतीक चिन्हों को नष्ट करने का दुस्साहस किया गया था, परंतु आज परिस्थितियां बदली है।
हमारे गौ, गंगा, वेद, संस्कृत, मठ, मंदिर, तीर्थ को पूर्वजों ने आस्था का केंद्र बनाये रखा, इसका परिणाम है कि हम सुरक्षित है। उन्होंने कहा हिंदू समाज की सामूहिक शक्ति का प्रकटिकरण का परिणाम है भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम लला का भव्य, दिव्य व अलौकिक मंदिर। श्री सिंह ने कहा कि हिंदू के स्वाभिमान पुनर्प्रतिष्ठा के लिए मन्दिर के पुनर्प्रतिष्ठा जरूरी हैं।
बैठक में प्रांत, विभाग और जिला में नवीन दायित्व की घोषणा की गयी, जिसमें श्री कृष्ण कुमार झा को प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख, देवेन्द्र गुप्ता मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख, श्री मनोज पाण्डेय को मंदिर अर्चक पुरोहित सहप्रमुख, प्रिंस आजमानी को विशेष संपर्क सहप्रमुख, बलदेवाचार्य को सत्संग प्रांत टोली सदस्य, रामप्रताप सिंह को सत्संग प्रांत टोली सदस्य, राजकिशोर को प्रांत कार्य समिति सदस्य, रंजन कुमार सिन्हा को प्रांत सत्संग प्रमुख, शशि शर्मा को मातृशक्ति विभाग बाल संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख, डॉ ज्योतिका श्रीवास्तव को मातृशक्ति प्रांत सेवा प्रमुख, कुंती भारती को मातृशक्ति सत्संग प्रमुख, जनार्दन पांडेय को सिंहभूम विभाग सहमंत्री, हरेराम ओझा को सिंहभूम विभाग विशेष संपर्क प्रमुख, अरुण सिंह को सिंहभूम विभाग सेवा प्रमुख, रविशंकर राय को रांची विभाग सहमंत्री, राजेन्द्र मुंडा को रांची विभाग सेवा प्रमुख, पारसनाथ मिश्र को रांची विभाग सहसेवा प्रमुख, मंटू दुबे को सिंहभूम विभाग गौरक्षा प्रमुख, अशोक वर्मा को साहेबगंज विभाग मंत्री सहित सभी जिलों के 149 कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिया गया।
बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र बिमल, क्षेत्र सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू, क्षेत्र संगठनमंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र धर्मप्रसार प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगवांकर, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह, विशेष संपर्क प्रमुख अरबिंद सिंह, प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, देवघर जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पांडेय, कार्य अध्यक्ष डॉ गोपाल शरण मंत्री विक्रम सिंह सहित सभी जिलों से आये 256 प्रतिनिधि प्रांत के लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विहिप, झारखण्ड के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन ने वक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse