एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को पहली बार एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इस चैंपियनशिप को कराने के लिए गुजरात आगे आया है। यह चैंपियनशिप में 2026 में अहमदाबाद या गांधीनगर में आयोजित की जायेगी।
भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव के अनुसार ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में हुई एशियाई चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने एशियाई वेटलिफ्टिंग के लिए बोली लगायी, जिसे मंजूर कर लिया गया।
उन्होंने सोमवार को गुजरात सरकार में प्रमुख सचिव अश्वनी कुमार के समक्ष चैंपियनशिप कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। गुजरात सरकार ने आश्वासन दिया है कि उनकी ओर से चैंपियनशिप का सारा खर्च उठाया जायेगा।
इसमें 50 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) की बोली का खर्च भी शामिल है। भारत यह चैंपियनशिप 2018 में भी कराने जा रहा था, लेकिन इसका आयोजन नहीं हो सका। अब तक देश में सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित नहीं हुई है।
सहदेव का कहना है कि इस चैंपियनशिप के बाद वह 2027 की विश्व चैंपियनशिप के लिए भी बोली लगायेंगे। एशियाई चैंपियनशिप में चीन, इंडोनेशिया, उत्तर कोरिया, जापान जैसे वेटलिफ्टिंग के पावरहाउस देश शिरकत करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse