18वीं सीनियर वुडबॉल में झारखंड की टीम का दमदार प्रदर्शन

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नागपुर में आयोजित 18वीं  सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता पुरुष और महिला जो 7 से 11 मार्च 2024 तक नागपुर के आर टी एम यूनिवर्सिटी मैदान में स्ट्रोक इवेंट तथा फेयरवे इवेंट आयोजित की गयी। फेयरवे टीम इवेंट में झारखंड के महिला एवं पुरुष ने अच्छा तथा दमदार प्रदर्शन कर दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। 

महिला टीम इवेंट में कृपा तिग्गा, नेहा नायक, हिमांशी, और अनिशा ने अच्छे स्कोर कर झारखंड को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभायी। वहीं पुरुष वर्ग में फेयरवे इवेंट में झारखंड के सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, सुभम कुमार, अंकित कुजूर, मनमोहन सुंडी, राजेश गोप, ने अच्छी प्रदर्शन कर झारखंड को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभायी। 

वहीं डबल्स इवेंट स्ट्रोक में शुभम और बंटी को गोल्ड मेडल जीता डबल्स इवेंट फेयरवे में सौरभ नायक और निकित खलखो को ब्राउज मेंडल से संतोष करना पड़ा। सिंगल फेयरवे इवेंट में झारखंड के आयुश नायक ने ब्राउज मेंडल जीता। वहीं मिक्स डबल्स में झारखंड के मनमोहन सुंडी तथा नेहा की जोड़ी ने ब्राउंज मेंडल जीता। मुख्य अतिथियों के साथ विजेता झारखंड के खिलाड़ी और साथ में भारतीय वुडबाल टीम के चयन समिति के चेयरमैन गोविंद झा भी शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse