टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई शुरू हो गयी है। रांची सहित कई जगहों पर ईडी ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और एक सीओ के कई ठिकानों पर एक साथ ईडी की टीम रेड कर रही है। छापेमारी धुर्वा सहित राजधानी रांची के कई इलाकों में एक साथ जारी है।
बता दें कि झारखंड में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जमीन में घपला, अवैध कब्जा और ट्रांसफर पोस्टिंग जैसे मामलों को लेकर ईडी यह रेड कर रही है।
कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सीओ शशि भूषण के ठिकानों सहित कुल 17 स्थानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित आवास और कई अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड की जा रही है।
मंगलवार के अहले सुबह ईडी की टीम ने झारखंड में 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची, हजारीबाग और रामगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की सूचना है।
ईडी की टीम कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर मंगलवार सुबह ही पहुंची, विधायक के सरकारी आवास में कागजात खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अंबा प्रसाद भी आवास में ही मौजूद हैं।
वहीं दूसरी तरफ सीओ शशिभूषण के रांची, धनबाद और हजारीबाग स्थित ठिकानों पर एक साथ रेड की सूचना है। रांची के हवाई नगर रोड स्थित आवास पर भी रेड की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse