एनडीए प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा ने भरा पर्चा

 

इन वजहों से जीत की बढ़ी संभावना 

टीम एबीएन, रांची। एक साधारण कार्यकर्ता से संघ और बीजेपी संगठन में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे डॉ प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर दी है। नामांकन के अंतिम दिन पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा सचिवालय पहुंचे प्रदीप वर्मा ने भाजपा की ओर से नामांकन का पर्चा भरा। 

मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय के अलावे भाजपा के बड़ी संख्या में विधायक और नेता मौजूद थे।

दो सेट में भरा पर्चा 

विधानसभा के प्रभारी सचिव सह राज्यसभा चुनाव के निवार्ची पदाधिकारी सैयद जावेद हैदर के समक्ष नामांकन दाखिल करते वक्त प्रदीप वर्मा के अलावे बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, लंबोदर महतो, कमलेश सिंह मौजूद थे। प्रदीप वर्मा ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया है, जिसमें एनडीए के सभी विधायक प्रस्तावक बने हैं। 

नामांकन के बाद प्रदीप वर्मा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि दो सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से नामांकन दाखिल कर एक स्वच्छ परंपरा का निर्वाहन हुआ है। उन्होंने राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा नेताओं के प्रति आभार जताया। 

बाबूलाल मरांडी ने प्रदीप वर्मा के नामांकन पर जीत की अग्रिम बधाई दी। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है, राज्यसभा चुनाव के अलावे लोकसभा चुनाव में भी झारखंड की सभी 14 सीट जीतने का काम एनडीए करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse