एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू। प्रखंड क्षेत्र पिछले कई अदद सालों से रोड की मांग कर रहे बड़का मुरु के ग्रामीणों का गुस्सा पूरे उबाल पर है। लोकसभा चुनाव से पूर्व ही लोगों ने वर्तमान सांसद, विधायक को अपना कोपभाजन बनाते हुए बड़का मुरु में सांसद विधायक का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया है।
वहीं ग्रामीणों ने अपने गांव घर में होने वाले हर कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर दिया है। इसी को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने सांसद संजय सेठ व विधायक समरीलाल के खिलाफ रविवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए वोट वहिष्कार का भी आह्वान किया है।
पूरी तरह बीजेपी का गढ़ समझे जाने वाले बड़का मुरु के ग्रामीणों में अपने ही सांसद विधायक के प्रति नाराजगी इस कदर व्याप्त है कि लोग सांसद विधायक के साथ साथ उनके प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को भी गांव में प्रवेश वर्जित कर रोड नही तो वोट नहीं का नारा देकर सांसद विधायक का विरोध शुरू कर दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse