रांची में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन 23 मार्च को

 

  • लगेगा हास्य कवियों का जमावड़ा, तैयारियां जोरों पर

टीम एबीएन, रांची। होली के अवसर पर 23 मार्च को मारवाड़ी भवन में आयोजित हास्य व्यंग कवि सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से किया जा रहा है। कवि सम्मेलन की तैयारियों में हो रही प्रगति के संदर्भ में कवि सम्मेलन आयोजन समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में हुई। 

बैठक में अशोक नारसरिया ने होली पर 23 मार्च को कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा मारवाड़ी भवन मे आयोजित हास्य व्यंग कवि सम्मेलन के संदर्भ में विगत बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी विभागों में किये जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन में इस वर्ष देश के कई नामी गिरामी सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, अनिल अग्रवंशी, साक्षी तिवारी लखनऊ, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी, ज्ञानी बैरागी, सहित अन्य कई हास्य कवि भाग लेंगे। 

उन्होंने बताया कि सभी कवियों का कवि सम्मेलन में आने की स्वीकृति मिल गया है। जो कि अपने हास्य रस, वीर रस, श्रृंगार रस व्यंग कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे वाण व्यंग्य का मधुर संगम पेश करेंगे। कवि सम्मेलन में 3000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है प्रवेश नि:शुल्क है तथा महिलाओं के लिए भी विशेष बैठने की व्यवस्था की गई है। 

दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाए जाएंगे तथा आयोजन स्थल पर फूड काउंटर, चाय, पेयजल काउंटर की व्यवस्था की गई है। बैठक में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन को सफल बनाने हेतु 12 विशेष सहयोगी सदस्यों को विभिन्न विभागो की जिम्मेवारियां दिया गया है। बैठक का संचालन समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल एवं धन्यवाद- ज्ञापन पवन शर्मा ने की। समिति की अगली बैठक 15 मार्च को रखी गयी है। 

उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में-ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, कौशल राजगढ़िया, राजेश भरतिया, निर्भय शंकर हारित,अमित चौधरी, विकास अग्रवाल, सौरभ बजाज, रौनक झुनझुनवाला, मनीष लोधा, सनी टिबडेवाल, अमित बजाज, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी कवि सम्मेलन आयोजन समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse