टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा की सत्र 2022- 24 हेतु आजीवन सदस्यता प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 है। अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज चौधरी, सदस्यता अभियान के संयोजक अजय खेतान एवं जितेश अग्रवाल ने कहा है कि रांची जिला के समस्त अग्रवाल समाज के सभी लोग जो अग्रवाल सभा के सदस्य नहीं बने हैं।
वे 31 मार्च तक आजीवन सदस्यता शुल्क पच्चीस सौ रुपये जमा कराकर रांची अग्रवाल सभा का आजीवन सदस्यता ग्रहण कर समाज को मजबूती प्रदान करें।
सदस्यता फॉर्म महाराजा अग्रसेन भवन में भी उपलब्ध है। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse